डुमरिया: रोजगार की तलाश में गए मनीष की जिंदा जलकर मौत
Dumaria, Gaya | May 1, 2026 डुमरिया प्रखंड के भंगिया पंचायत स्थित जुल्लाहडीह गांव में इन दिनों गहरा सन्नाटा है। 18 वर्षीय मनीष कुमार की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। वह घर से निकला था परिवार का सहारा बनने, लेकिन उड़ीसा में एक सड़क हादसे में जिंदा जल गया। मनीष पिछले छह महीनों से उड़ीसा के सुंदरगढ़ में हाईवा चला रहा था। बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से लौ