प्रतापगढ़: चिलावा गांव की दलित बस्ती में दस दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरा छाया, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
प्रतापगढ़ जनपद के चिलावा गांव की दलित बस्ती में दस दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में ग्रामीण बेहाल हैं। घरों में लगे पंखे, कूलर समेत बिजली से चलने वाले उपकरण बंद पड़े हैं। रात में अंधेरा रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद कई बार विद्युत विभाग के