प्रेस विज्ञप्ति
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर हिलसा प्रशासन ने प्रमुख छठ घाटों का लिया जायजा
हिलसा (नालंदा): लोक आस्था के महापर्व कार्तिक छठ के दृष्टिगत अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अमित कुमार पटेल, एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह एवं एसडीपीओ ऋषिराज कुमार ने संयुक्त रूप से हिलसा सूर्य मंदिर तालाब, औंगारी धाम तथा ओपी तालाब छठ घाटों का सघन स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ प्रशासनिक दल ने घाटों पर सुरक्षा, गहरे पानी में बैरिकेडिंग, पहुंच पथों के समतलीकरण, निर्बाध प्रकाश तथा मुकम्मल साफ-सफाई का जायजा लिया। एसडीओ ने गहरे पानी वाले स्थलों पर प्रशिक्षित स्थानीय गोताखोरों, लाल झंडे, महिला चेंजिंग रूम एवं मेडिकल कैंप की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 4, 2026