काको: भेलावर ओपी पुलिस ने हड़हड़ और पिंजोरा गांव में छापेमारी कर दो कुर्की वारंटियों को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
Kako, Jehanabad | Feb 10, 2025 एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर अपराधियों तथा वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में भेलावर ओपी की पुलिस ने अलग-अलग गांव में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है मामले में ओपी प्रभारी दुर्गानंद मिश्र ने बताया कि बसंतपुर हड़हड़ गांव में छापेमारी कर राजू मिस्त्री तथा पिंजोरा गांव से राजेंद्र प्रसाद उर्फ बुखारी दास को गिरफ्तार किया गया।