काको: महादेव पुर गांव में भोज के दौरान युवक पर चाकू से हमला, पेट में फंसा चाकू
पाली थाना क्षेत्र के महादेव पुर गांव में भोज खाने गए एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे चाकू घायल युवक के पेट में ही फंस गया उसी अवस्था में उसे काको सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां से गंभीरता को देखते हुए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल पाली थाना क्षेत्र के भदसरा मुरहारी ताड़ पर का निवासी है।