काको: काको सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा देर रात तक चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान
पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के अपराधियों और असामाजिक तत्वों को लेकर कड़ा रुख अपनाने के आदेश के आलोक में काको सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा शनिवार देर रात्रि तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया जिसमें बाईकों और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई इस संबंध में जिला प्रशासन में द्वारा रविवार दिन में करीब 10 बजे जानकारी देते हुए बताया गया।