काको: डॉक्टर भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय में एक छात्रा की बिगड़ी तबीयत, इलाज जारी
Kako, Jehanabad | Feb 10, 2025 काको प्रखंड के दक्षिणी स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में पढ़ाई के दौरान एक छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसे विद्यालय प्रबंधन के द्वारा स्थानीय स्तर से पहले इलाज कराया गया जिसके बाद तबियत ज्यादा बिगड़ता देख सोमवार दिन में करीब 12 बजे उक्त छात्रा को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा का नाम डिंपल कुमारी है।