काको: काको के कायनात इंटरनेशनल स्कूल में बेसिक एजुकेशनल दिवस मनाया गया, डीएम और एसपी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षा विद् डॉ. ज़ाकिर हुसैन की जयंती को बेसिक एजुकेशन दिवस के रूप कायनात इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत कायनात नगर, काको परिसर में जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय ,पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों ने वृक्षारोपण कर किया और प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया।