काको: पाली थाने की पुलिस ने कोशियावां गांव में छापेमारी कर शराब मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया, उसे जेल भेजा गया
पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के शराब के मामले में सख्ती बरते जाने के आदेश के आलोक में पाली थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोशियावां गांव से शराब बेचने के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया जिसे मेडिकल इत्यादि प्रक्रिया के बाद काको स्थित मंडल कारा में भेज दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कृष्णानंद ने मामले की जानकारी दी।