वीरधरा की खबर पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही
रोड जाम कर कॉलोनी के लोगो की बाड़ाबंदी की, पुलिस जाप्ते ने पहुंच रोड खुलवाया, कॉलोनी वासियो ने पुलिस का आभार जताया।
ओम जैन शंभूपुरा।
शंभूपुरा।चित्तौड़गढ़ शहर के उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत नगर अरिहंत विहार में सोमवार शाम को कुछ सरकारी कर्मचारियों द्वारा सरकारी नियम कानून को ताक में रखते हुए तानाशाही का मामला सामने आया।
जानकारी के अनुसार वार्ड 25 अरिहंत विहार में दो सड़को के बीच छुटी हुई गार्डन की जमीन विवाद का कारण बन गई, जहा पीछे अरिहंत विहार में रहने वाले लोगो की मांग है कि हमें जाने आने के लिए उचित रोड दिया जाए लेकिन अरिहंत नगर में आगे रहने वाले कुछ लोग उस रोड को भी निजी बताते हुए आये दिन पीछे जाने वाले वाहनों को रोकते रहते है और इधर से निकलने वालो के साथ अभद्रता करते रहते है।
सोमवार को मिट्टी का डंपर जा रहा था तो उसे रेलवे कर्मी सुरेश टांक, यूनियन बैंककर्मी राधेश्याम गुर्जर, शिवलाल चौब