Public App Logo
Profile Picture

दैनीक वीरधरा राजस्थान

@ojain2641
564Followers
0Following
सौगन्ध मुझे माताजी की आपके वोट का कर्ज चुकाऊंगा: राम प्रसाद....!

शंभूपुरा में राम प्रसाद जाट ने सेकड़ो महिला पुरुषों से मांगा समर्थन
कहा आशीर्वाद मिला तो सबसे पहले धूल मिट्टी की गम्भीर समस्या से झुटकारा दिलाऊंगा,
जाट ने माताजी के सामने सौगन्ध खाकर कहा आपके हर एक वोट का कर्ज चुकाऊंगा,
उन्होंने कहा नल का कभी बिल नही आएगा, क्षेत्र में निरन्तर सफाई होगी,
पाइपलाइन नाली में निकाल रखी गन्दा पानी घरों में जा रहा, पाइपलाइन नई डाली जाएगी,
कहा- पंचायत में सफाई के लिए 7 साल में 84 लाख आये, कभी एक रुपया यहाँ नही लगा, सबका हिसाब लिया जाएगा,
पांडाल में मौजूद सेकड़ो लोगो ने एक स्वर में हाथ खड़ा कर दिया समर्थन...!!
@ramprasad_jat_1555
रूप पुरा के ग्राम वासियों ने आगामी चुनाव को लेकर किया बहिष्कार।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

गंगरार। रूप पुरा के ग्राम वासियों ने आगामी चुनाव को लेकर किया बहिष्कार, उपखंड क्षेत्र के रूप पुरा ग्राम में सोमवार को रात्रि में ग्रामीण लोगों की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई जिसमें सामूहिक रूप से ग्रामीण लोगों ने निर्णय लिया आगामी चुनाव में गाँव का कोई भी व्यक्ति चुनाव में मतदान नहीं करेगा।
प्रदेश की बेटियों का पैरा एशियन गेम्स में कमाल, सीकर की मोना ने राइफल शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

जयपुर। राजस्थान की बेटियों का पैरा एशियन गेम्स में कमाल कर दिया है। जापान के नागोया में दोनों बेटियों ने भारत का मान बढ़ाया है। सीकर की मोना अग्रवाल ने राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता है। मोना ने 250 अंक बनाकर रिकॉर्ड स्कोर के साथ इतिहास रच दिया। जयपुर की अवनी लेखरा ने 249.6 अंकों के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। मोना ने अवनी को महज 0.4 अंक से पछाड़कर गोल्ड जीता। अवनी के सिल्वर से भारत को 2028 पैरालंपिक्स का दूसरा कोटा मिला। मोना ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में भी कांस्य पदक जीता था। मोना अग्रवाल को 2024 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
शंभूपुरा पंचायत के पाटनिया (जालफिया) में किसान नेता राम प्रसाद जाट के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, सेकड़ो लोगों ने किया भव्य स्वागत, राम प्रसाद जाट ने इतने स्नेह समर्थन के लिए सभी का आभार जताया।
@piyush_sharma3939 @ramprasad_jat_1555 @balaji_group_2k26_shambhupura @apna_shambhupura
खेत में बने मकान से करीब 15 क्विंटल बारूद, तैयार बारूदी पटाखे एवं पटाखे बनाने के उपकरण बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार एवं 2 नाबालिग डिटेन

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़।डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं थाना डूंगला पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कसारना गांव से गुर्जनियां रोड पर खेत में बने मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से करीब 15 क्विंटल बारूद, तैयार बारूदी पटाखे एवं पटाखे बनाने के उपकरण बरामद कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार तथा 2 नाबालिगों को डिटेन किया है तथा घटना के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी को नामजद किया है।
 जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर 2026 को एएसआई सूरज कुमार  प्रभारी डीएसटी को मुखबिर की सहायता से पुख्ता इनपुट मिले कि डुंगला थाना क्षैत्र के गांव करसाना से गुरजनियां जाने वाले रोड पर खेत पर बने एक मकान में भारी मात्रा में बारूद, गंधक आदि भ�
चित्तौड़गढ़ यातायात पुलिस की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई

तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 11 बाइकों के साइलेंसर खुलवाकर रोड रोलर से किए नष्ट।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
 यातायात पुलिस द्वारा तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 11 बाइकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर खुलवाकर उन्हें रोड रोलर से कुचलकर नष्ट किया गया, ताकि उनका दोबारा उपयोग नहीं किया जा सके।
 मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज आमजन के लिए परेशानी का कारण बनती है तथा ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देती है। ऐसे साइलेंसर का उपयोग सार्वजनिक �
आप गधे हो मैं ग्रेजुएट हूं....!!

- ये बात एक युवक ने एक विधायक के मुंह पर बोल दी..

मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले में कुछ लोग 27% OBC आरक्षण लागू करने की मांग कर रहे थे..

इस दौरान एक युवक ने अपनी बात समझाते हुए कहा- मैं ग्रेजुएट हूं. इस पर MLA ने कहा- तो क्या मैं गधा हूं?

युवक ने जवाब दिया कि 
हां आप गधे हो...
निम्बाहेड़ा एवं बेगूं में सादे वस्त्रों में चलाया डिकॉय ऑपरेशन, निम्बाहेड़ा में तीन युवक डिटेन।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ। नवरात्रि पर्व के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा गरबा आयोजनों में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम चित्तौड़गढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में एवं एएचटीयू प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुनीता गुर्जर के नेतृत्व में बुधवार शाम निम्बाहेड़ा एवं बेगूं में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सादे वस्त्रों में डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान निम्बाहेड़ा में तीन युवकों को डिटेन किया गया।
 जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र �
रील के चक्कर मे ठुक जाओगे आप: सुर्यवंशी

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

नई दिल्ली।भारतीय टीम के उभरते हुए स्‍टार वैभव सूर्यवंशी ने गुरुवार को दिल्‍ली एयरपोर्ट पर पैपराजी को सलाह दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
 वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्‍स 2026 में गोल्‍ड मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ नई दिल्‍ली में आएं थे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्‍मान समारोह में होना थी। एयरपोर्ट पर वैभव को कैमरा वालों ने घेर लिया और उनकी फोटो व वीडियो लेने लगे।
 15 साल के वैभव ने कैमरा पर्सन को निराश नहीं किया और फोटो खिंचाए। मगर युवा क्रिकेटर ने कैमरा हाथ में लिए मीडिया वालों को सख्‍त सलाह दी कि आस-पास से गुजर रहे वाहनों से बचे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=vaibhavsuryavanshi nis:value=vaibhavsuryavanshi nis:enabled=true nis:link/>
डीएसटी, एफएसओ विभाग एवं राशमी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

राशमी में मकान व दुकान से 413 किलो संदिग्ध नकली घी जब्त।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम, एफएसओ विभाग एवं थाना राशमी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राशमी कस्बे में एक मकान एवं दुकान से कुल 413 किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा घी के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई है। 
  जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु डीएसटी टिम को विशेष रूप से निर्देश दे रखे हे इसके तहत बुधवार को एएसआई सूरज कुमार डीएसटी टीम प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना राशमी क्षेत्र के कस्बे के अंदर अनिल पोखरना के मकान के अंदर एवं दुकान पर अवैध रूप से देसी घी का भंडारण कर रखा है एवं विक्रय करता है, सूचना विश्ववसनीय ने होने से एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता के सीएमएचओ  ताराचंद के निर्दे�
चित्तौड़गढ़ भजन क्लबिंग कार्यक्रम हुआ अव्यवस्थाओं का शिकार, 

आयोजक ओर पुलिस नही सम्भाल पाई भीड़ को

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़। शहर में पहली बार श्रीनाथ वाटिका में आयोजित हुए भजन क्लबिंग कार्यक्रम में सोच से अधिक भीड़ आने के चलते पूरा कार्यक्रम अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया, विशेषकर आयोजकों द्वारा जारी दिव्य अनुभूपि पास (वीआईपी पास) धारकों को भीड़ का हिस्सा बनना पड़ा, जबकि पास वितरण में यह ध्यान रखने योग्य बात थी कि जितनी बैठक व्यवस्था थी उतने ही पास वितरित होते तो ऐसी अव्यवस्था देखने को नही मिलती लेकिन आयोजकों द्वारा पास तो बांट दिए गए लेकिन मेहमानों के लिए उचित बैठक व्यवस्था नही कर पाए, वही शहरवासियों को भी बमुश्किल खड़े खड़े ही कार्यक्रम देखना पड़ा जिसके चलते कार्यक्रम में सेकड़ो लोग पहुंचे लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते पूरा कार्यक्रम ही भीड़ का शिकार हो गया।
@chittorgarh_police @cpjoshibjp @hello_chittorgarh
शंभूपुरा पंचायत में विकास में भेदभाव का आरोप, वोट नहीं देने पर घर के सामने नहीं बनाई सड़क।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

शंभूपुरा। 7 साल सरपंच रहने के बाद भी अगर फिर  से चुनाव लड़ने के लिए आपको लोगो के सामने वोट के लिए हाथ फैलाने पड़े तो उम्मीदवार ओर जनता दोनों को समझ जाना चाइये कि कमी कहा रही, यही हाल शंभूपुरा पंचायत के सरपंच रहे अजय चौधरी के साथ हो रहा, उन्हें ना सिर्फ फिर से जीत के लिए वोट मांगने पड़ रहे बल्कि जगह जगह भारी विरोध भी झेलना पड़ रहा है, जिसके कई वीडियो सामने आ चुके है।
 हाल ही में शंभूपुरा गांव में रोड लाइट में भेदभाव के मामले के बाद अब नया मामला सामने आया जिसमे शंभूपुरा पंचायत क्षेत्र के केसरपुरा नई आबादी में सड़क निर्माण में भेदभाव का गंभीर आरोप सामने आया है।
 पीड़ित रोहित जाट निवासी केसरपुरा नई आबादी ने बताया कि 7 मई को पंचायत द्वारा सरपंच अजय चौधरी के कार्यकाल में सड़क का निर्माण करवाया गया था। आरोप है कि उनके घर को छोड़कर दोनों तरफ �
हरियाणा और चंडीगढ़ में हुआ ₹657 करोड़ का कथित बैंक घोटाला इन दिनों काफी चर्चा में है। सीबीआई (CBI) की चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा के पूर्व मैनेजर रिभव ऋषि ने इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया और सरकारी धन का एक बड़ा हिस्सा अपनी डांसर गर्लफ्रेंड, लग्जरी लाइफस्टाइल और आईएएस अधिकारियों को रिश्वत देने पर लुटाया।
राष्ट्रीय दशहरा मेला निम्बाहेड़ा में होने वाले कार्यक्रम..... <nis:link nis:type=tag nis:id=dashhara nis:value=dashhara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nimbahera nis:value=nimbahera nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vdn nis:value=vdn nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chittorgarh nis:value=chittorgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/>
डीएसटी एवं थाना चंदेरिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, हत्या के मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं  चंदेरिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आपसी विवाद के दौरान मारपीट कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
@policerajasthan @chittorgarh_police <nis:link nis:type=tag nis:id=vdn nis:value=vdn nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chittorgarh nis:value=chittorgarh nis:enabled=true nis:link/>
युवक की संदिग्ध मौत, शव और ठेकेदार का इंतजार करते रहे परिजन

सड़ास थाने के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे ग्रामीण, ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

गंगरार। बिहार में आइसक्रीम की लारी पर मजदूरी करने गए कोजुन्दा गांव के 28 वर्षीय युवक उदयलाल सालवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव मिलने की सूचना के बाद परिजन और समाजजन शनिवार को अंतिम संस्कार की तैयारी कर शव के गांव पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक न तो शव पहुंचा और न ही कथित ठेकेदार गांव पहुंचा। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा को घटनाक्रम से अवगत कराया और फिर सड़ास थाने पहुंचकर निष्पक्ष जांच तथा जल्द कार्रवाई की मांग की।
 ग्रामीणों के अनुसार, वे युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में साड़ास थाने पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि वहां पहुंचने पर थाना अधिकारी
"तुमने वोट नहीं दिया रोड-लाइट नही लगेगी" कहने वाले सरपंच को जनता ने दिखाया आईना, वोट मांगने पहुंचा तो झेलना पड़ा भारी विरोध 

शंभूपुरा गांव को 7 साल तक विकास से वंचित रखने का आरोप, शंभूपुरा में पूर्व सरपंच अजय चौधरी का ग्रामीणों ने किया विरोध

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

शंभूपुरा। कहते हैं राजनीति में जनता सब याद रखती है। कुछ ऐसा ही नजारा शंभूपुरा पंचायत में देखने को मिला। जब पूर्व सरपंच अजय चौधरी 7 साल बाद फिर से सरपंच उम्मीदवार के तौर पर वोट मांगने पहुंचा, तो ग्रामीणों ने कड़ा विरोध उन्हें बैरंग लौटा दिया, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 ग्रामीणों का आरोप है कि 7 साल पूर्व अजय चौधरी ने सरपंच बनते ही शंभूपुरा गांव के उन परिवारों और मोहल्लों से भेदभाव शुरू कर दिया था, जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया था ओर चुनाव में साथ मे नही थे। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच बनते ही अजय चौधरी ने खुलेआम कहा था "तुमने मुझे वोट नहीं दिया, तुम्हार
पदोन्नति से 25 दिन पहले थम गईं सांसें, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा वीर सपूत, नम आंखों से किया नमन।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

गंगरार। देश की रक्षा में 22 साल 4 माह तक अपना जीवन समर्पित करने वाले सेना के जवान जितेंद्र सिंह चौहान शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। असम में ड्यूटी के दौरान कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। जिस जवान को एक नवंबर को नायब सूबेदार के पद पर पदोन्नति मिलनी थी, उसकी जिंदगी पदोन्नति से महज 25 दिन पहले ही थम गई। शुक्रवार सुबह जब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव सूरत सिंह जी का खेड़ा (फाटक का खेड़ा) पहुंचा, तो पूरा गंगरार क्षेत्र गमगीन हो उठा। भारत माता की जय और ‘जितेंद्र सिंह अमर रहें’ के नारों के बीच निकली अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीण, युवा और क्षेत्रवासी शामिल हुए। हर आंख नम थी और हर जुबां पर वीर सपूत की देशसेवा के चर्चे थे।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=vdn nis:value=vdn nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chittorgarh nis:value=chittorgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahid nis:value=shahid nis:enabled=true nis:link/>
ग्रामीण कांग्रेस ने पंचायत चुनाव को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव, मतदाता सूचियों की जांच और त्योहारों के दौरान चुनाव कार्यक्रम घोषित करने पर उठाए सवाल।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़। ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर उपखंड अधिकारी, चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने, मतदाता सूचियों की जांच करवाने तथा चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के राजनीतिक हस्तक्षेप को रोकने की मांग की गई।
 ज्ञापन में हाल ही में संपन्न राजस्थान के नगर निकाय चुनावों के दौरान सामने आई खरीद-फरोख्त और प्रशासन के कथित दुरुपयोग से संबंधित घटनाओं का उल्लेख करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर चिंता व्यक्त की गई।
 ग्रामीण कांग्रेस ने पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा क
फिल्म 'स्पेशल 26' जैसा कांड, फर्जी IT अफसर बन 10 लोग लूट ले गए 3 करोड़ के जेवर, 3 घंटे में 6 गिरफ्तार।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

अजमेर। बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल 26' में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी करने और लोगों को ठगने की कहानी दिखाई गई थी। राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में भी इसी तरह की वारदात सामने आई है। यहां बदमाश इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक घर में घुसे और करीब 3 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। हालांकि, इस वारदात में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज तीन घंटे में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना नसीराबाद की महेश विहार कॉलोनी की है। यहां रहने वाले कार्तिक माहेश्वरी के घर शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे एक काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। गाड़ी से 9 से 10 लोग उतरे, इन लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों जैसा हुलिया बना रखा था। घर में पहुंचते ही उन्होंने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया, ओर वारदात को अंजाम दिया।
मैं सरपंच बनी तो गांव में कोई कुंवारा नही रहेगा, सबकी शादी की गारंटी मेरी

उम्मीदवार अनिता सैनी का बयान पूरे प्रदेश में हो रहा वायरल।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

जयपुर। देश में या फिर दुनिया के किसी भी लोकतांत्रिक देश में जब भी कोई चुनाव होता है, तो वहां नेता अक्सर सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और विकास जैसे पारंपरिक वादों के साथ जनता के बीच जाते हैं।
 लेकिन राजस्थान के झुंझुनूं जिले एक गांव से एक ऐसा चुनावी वादा सामने आया है, जिसने चुनावी वादों की परिभाषा ही बदल दी है। यहां सरपंच पद की एक महिला उम्मीदवार का अजीबोगरीब और अनोखा वादा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।
 बता दें कि झुंझुनूं जिले के झाझड़ गांव की रहने वाली अनीता सैनी आगामी सरपंच पद के चुनाव मैदान में उतरी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता से एक ऐसा वादा किया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
 अनीता सैनी ने अपने भाषण और प्रचार के दौरा�
उपचुनावों में जीत जनता द्वारा राहुल गांधी और  गठबंधन के झूठ, भ्रम व दुष्प्रचार का करारा जवाब: अमित शाह।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

नई दिल्ली।गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी के उपचुनावों में भाजपा को मिली जीत के बाद राहुल गांधी और आइएनडीआइए गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। अमित शाह ने इस जीत को जनता द्वारा राहुल गांधी और आइएनडीआइए गठबंधन के झूठ, भ्रम व दुष्प्रचार का करारा जवाब दिया गया है।
 इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी और इंडी अलायंस के झूठ, भ्रम व दुष्प्रचार के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक के बाद एक चुनाव जीत रही है।' भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति इरानी ने इसे भीड़तंत्र को लोकतंत्र का जवाब बताया है।
@amitshahofficial
सीएम शर्मा बुधवार को आक्या आएंगे, विधायक पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड के आक्या गांव पहुंचेंगे। वे चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता स्वर्गीय ठाकुर राम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
 मुख्यमंत्री 12:30 पर जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 1:45 पर सीधे आक्या गांव के हेलीपैड पर उतरेंगे वहाँ से कार से  2 बजे विधायक आक्या के घर जाएंगे। वहां ठाकुर राम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सीएम विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को सांत्वना देंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद 2:45 पर सीधे जयपुर लौट जाएंगे।
@bjpbhajanlal @mlacbsaakya
पंचायत परिसीमन से नाराज मेवदा गांव के ग्रामीण, मतदान बहिष्कार का लिया निर्णय।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

कपासन।ग्राम पंचायत के हालिया परिसीमन को लेकर मेवदा गांव के ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। परिसीमन में गांव को मुंगाना ग्राम पंचायत से हटाकर करीब 8 किलोमीटर दूर देवरिया ग्राम पंचायत में शामिल किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने आगामी पंचायत समिति चुनाव में मतदान के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
सीएम शर्मा बुधवार को चित्तौड़ दौरे पर रहेंगे....!

सीएम भजनलाल बुधवार को आक्या गांव आएंगे,
सीएम करीब 2 बजे आक्या हेलीपैड पहुचेंगे,
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या के पिता को श्रद्धांजलि देने आएंगे सीएम
2:35 पर पुनः हेलीपेड के लिए रवाना होंगे और जयपुर जाएंगे....!!
@bjpbhajanlal @mlacbsaakya