हेरिटेज वॉक में 300 विद्यार्थियों ने जाना चित्तौड़ दुर्ग का गौरवशाली इतिहास
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ गौरव तीर्थ प्रन्यास, चित्तौड़गढ़ इकाई के तत्वावधान में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रन्यास के हेरिटेज वॉक प्रभारी श्री रवि अग्रवाल ने किया। हेरिटेज वॉक के दौरान तुलसी अमृत एकेडमी, कानोड़ के करीब 300 विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चित्तौड़ दुर्ग का भ्रमण कर यहां के गौरवशाली इतिहास एवं ऐतिहासिक स्मारकों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर हिंदी साहित्य में ‘चित्तौड़गढ़ का विवेचनात्मक अध्ययन’ विषय पर पीएचडी कर चुके असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गोपाल लाल जाट ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को महाभारत काल से लेकर वर्तमान समय तक चित्तौड़गढ़ के इतिहास की जानकारी गीतों, प्रसंगों एवं रोचक कथाओं के माध्यम से प्रदान की। उन्होंने शिवि जनपद की राजधानी मध्यमिका के महाभारत, पाणिनी की अष्टाध्य�