गोगरी: पसराहा थाना पुलिस ने एक कुर्की वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
पसराहा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शनिवार की दोपहर एक बजे खगड़िया सोशल मीडिया पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि पसराहा थाना पुलिस ने कुर्की वारंटी अभियुक्त पसराहा निवासी रविंद सिंह के पुत्र पंकज कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया है।