गोगरी: खेत में काम करने गई महिला की सर्पदंश से मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया
गोगरी प्रखंड के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरोन गांव में सर्पदंश से स्व0 जयनारायण सिंह की 61 वर्षीय पत्नी शकुनी देवी की मौत हो गई। दरअसल में वृद्ध महिला गुरुवार की दोपहर तीन बजे अपने खेत में काम करने गई थी कि खेत में ही बिषैले सर्प से डंक मार दिया। जख्मी अवस्था में महिला घर पहुंच कर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दिया। झाड़फूंक के चक्कर में महिला की मौत हो गई।