गोगरी: पसराहा थाना पुलिस की लगातार दबिश के कारण महद्दीपुर बाजार में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
खगड़िया एसपी के दिशा-निर्देश पर पसराहा थाना पुलिस के लगातार दबिश के कारण पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महद्दीपुर बाजार में मो० दिलशाद उर्फ छोटू के हत्या के मामले का मुख्य आरोपी पुरुषोतम कुमार ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। शुक्रवार की शाम आठ बजे खगड़िया की सोशल मीडिया पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया।