गोगरी: प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण, सीडीओपी ने दी जानकारी
गोगरी प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को सेंटर के बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण किया। गोगरी सीडीओपी रंजना कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के सभी केंद्रों पर विभागीय निर्देश के आलोक में केंद्र के 40 40 बच्चों के बीच चार चार सौ रुपए की दर से पोषक राशि का वितरण किया गया। बोरना पंचायत के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशि वितरण हुआ।