ब्रह्मपुर: 2000 की आबादी वाले ढाबी गांव में आजादी के बाद भी पक्की सड़क नहीं, गंगा कटाव का खतरा भी
ढाबी गांव में आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। 2000 की आबादी वाले गांव के कुछ हिस्से तक सड़क का निर्माण हुआ है, लेकिन आगे का रास्ता आज भी कच्चा है। जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण सड़क निर्माण का काम अधूरा पड़ा है। इसका खामियाजा वर्षों से गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।