कुंजापुरी विकास मेले में हंगामा! मंच पर दलेर मेहंदी को मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार, बोले-जब ढंग से बात नहीं कर पा रहे तो गाना क्या गाएंगे?
टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी विकास मेला 2026 के आठवें दिन मशहूर गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही गायक को फटकार लगाई।
मंत्री ने कहा कि उन्हें दर्शकों के मनोरंजन के लिए बुलाया गया है, लेकिन जब वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे हैं, तो गाना कैसे गाएंगे? इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
#DalerMehndi #SubodhUniyal #KunjapuriMela2026 #NarendraNagar #TehriGarhwal #UttarakhandNews #ViralVideo #UttarakhandPolitics #EntertainmentNews #उत्तराखंड_समाचार #pahadsamachar