देहरादून में 93 दिन से लापता छात्र मोहम्मद शारिक का जंगल से मिला कंकाल, रूममेट्स पर हत्या का आरोप!
राजधानी देहरादून के किमाड़ी जंगल से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। आजाद कॉलोनी में रहकर बीएससी रेडियोथेरेपी की पढ़ाई कर रहा 22 वर्षीय छात्र शारिक (निवासी शेरकोट, बिजनौर) बीते 17 जुलाई की रात कमरे से स्कूटी लेकर निकला था और फिर कभी नहीं लौटा।
पूरे 93 दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से किमाड़ी के दुर्गम जंगल में करीब 7 किलोमीटर अंदर झाड़ियों से उसका कंकाल बरामद किया है। परिजनों ने मौके पर कपड़ों से शारिक की पहचान की और उसके साथ रहने वाले दो युवकों पर साजिश के तहत हत्या का सीधा आरोप लगाया है।
पुलिस ने कंकाल को फॉरेंसिक और डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। आखिर 17 जुलाई की उस रात ऐसा क्या हुआ था? पूरी रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें और निष्पक्ष खबरों के लिए पेज को फॉलो करना न भूलें।
#DehradunCrime
#ShariqCase
#DehradunNews
#UttarakhandNews
#CrimeNewsHindi