"जिस दिन BJP ने तोड़फोड़ शुरू की, उस दिन कांग्रेस की चीख निकल जाएगी!"
भाजपा नेता शादाब शम्स ने रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में जाने और चकराता विधानसभा सीट के सियासी समीकरणों पर बड़ा बयान दिया है।
शादाब शम्स ने कहा कि रामशरण नौटियाल अपनी मर्जी से आए थे और अपनी मर्जी से चले गए, वे मूल रूप से कांग्रेस के ही थे। हो सकता है उन्हें कोई कमिटमेंट या चकराता सीट का लालच मिला हो, क्योंकि राजनेता फायदे-नुकसान देखकर फैसला लेते हैं। उन्होंने दावा किया कि सामने प्रीतम सिंह हों या नौटियाल, चकराता सीट पर जीत भारतीय जनता पार्टी की ही होगी।
पूरी बातचीत और शादाब शम्स का कांग्रेस पर तीखा प्रहार देखने के लिए वीडियो अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!
#UttarakhandPolitics #BJPvsCongress #ShadabShams #Chakrata #UttarakhandNews