उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच का विवाद अब भाजपा के भीतर ही घमासान की वजह बन गया है। पार्टी नेता खजान दास ने इस पारिवारिक कलह पर खुलकर बोलते हुए एफआईआर की टाइमिंग और शादी के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक तरफ मंत्री रेखा आर्या ने पति पर घरेलू हिंसा और SC-ST एक्ट के तहत गंभीर मुकदमा दर्ज कराया है, तो वहीं पति ने पलटवार करते हुए 210 करोड़ रुपये की संपत्ति के आरोप लगा दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात जया बलूनी के नेतृत्व में SIT ने बरेली में ताबड़तोड़ छापेमारी की है।
क्या यह सिर्फ पारिवारिक विवाद है या इसके पीछे कोई गहरी सियासत? देखिए इस पूरे घटनाक्रम पर हमारी यह खास रिपोर्ट।
#RekhaArya
#UttarakhandNews
#Dehradun
#UttarakhandPolitics
#SITInvestigation