"कांग्रेस से जुड़ रहा है जन-जन, बढ़ रहा है बदलाव का कारवां!" ✊🔥
उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने पार्टी के बढ़ते जनाधार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के कुशल नेतृत्व और राहुल गांधी, सोनिया गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों से जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।
जौनसार-बावर के वरिष्ठ और कद्दावर नेता राम शरण नौटियाल सहित कई प्रमुख चेहरे कांग्रेस से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। गरिमा दसौनी ने कहा कि देश आज चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में अनेकता में एकता का संदेश देने वाली व शोषित-वंचितों के साथ खड़ी रहने वाली देश की सबसे पुरानी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का वक्त आ गया है।
#UttarakhandCongress #GarimaDasoni #GaneshGodiyal #UttarakhandPolitics #CongressKaCarvan