बांसगांव: बेलीपार इलाके के डवरपार में ट्रेलर के पीछे टकराया दूसरा ट्रेलर, ड्राइवर की हुई मौत
गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 24 डवरपार में खडी ट्रेलर के पीछे से आ रही ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना बेलीपार थाना क्षेत्र की है। दो दीन पहले बड़हलगंज की तरफ से आ रही ट्रेलर UP 53 FT 9488 की डवरपार मे उल्टा साइड से आ रही ट्रक के आमने सामने से टकराने की वजह से एक्सीडेंट हो गया था।