🚨 सड़क नहीं, ग्रामीणों के लिए बनी मुसीबत! 85 वर्षीय बुजुर्ग को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल!
📍मुरचौंडा पालीगाड़, रुद्रप्रयाग
आजादी के इतने वर्षों बाद भी गांव तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात यह हैं कि गांव में कोई बीमार पड़ जाए तो उसे अस्पताल पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है।
ताजा मामला 85 वर्षीय बुजुर्ग फतेराम सेमवाल का है। तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों को उन्हें डंडी के सहारे दुर्गम रास्ते से मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
ग्रामीणों के अनुसार, मुरचौंडा पालीगाड़ के लिए करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क निर्माण की उम्मीद में सामूहिक प्रयास भी किया था, लेकिन गांव की सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है।
सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण मरीजों को डंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाने को मजबूर रहेंगे
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों को इस तरह की परेशानी से निजात मिल सके।
\#Rudraprayag #Uttarakhand #RoadConnectivity #ग्रामीणसमस्या #मुरचौंडापालीगाड़ #सड़ककीमांग #UttarakhandNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 4, 2026