लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित डीडीसी कार्यालय का शुक्रवार की पूर्वाह्न 10:30 बजे डीएम शैलेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा कार्यरत कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान डीएम ने कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।