बेरो: बेड़ो में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
Bero, Ranchi | Aug 14, 2026 बेड़ो में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा मंडल ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर बैंड की धुन पर पथ संचलन किया। यात्रा प्रखंड कार्यालय पहुंची, जहां सभा में विभाजन विभीषिका और देश की एकता पर संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, पुलिसकर्मी और सैकड़ों देशप्रेमी शामिल हुए।