पट्टी: जयनाथ इंटर कॉलेज के पास कोचिंग से घर लौट रहे छात्र की पिटाई की गई, की गई शिकायत
भीखमपुर गांव निवासी प्रशांत यादव मंगलवार शाम लगभग 7 बजे कोचिंग से घर लौट रहा था। रास्ते में जयनाथ इंटर कॉलेज के पास चार-पांच लोग घात लगाए बैठे थे। उन्होंने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए जौनपुर लेकर चले गए। जहां पर उसकी इलाज चल रहा था। गुरुवार की शाम 5 बजे छात्र के साथ थाने पहुंचकर भाई चंद्रभान ने शिकायत की है।