पट्टी: पट्टी इलाके में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई
2 अक्टूबर को भारत देश में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। बुधवार को भी सुबह तहसील परिसर में एसडीएम पट्टी तनवीर अहमद कोतवाली में कोतवाल आलोक सिंह के अलावा अन्य सरकारी संस्थानों में संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।