पट्टी: पट्टी तहसील क्षेत्र में जयकारों के साथ भवानी की प्रतिमा लेकर लोग हुए रवाना
गुरुवार से प्रारंभ होने वाले नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के लिए भक्ता बुधवार की शाम प्रतिमाओं को उठाकर घर ले जाते नजर आए। इस दौरान भक्त ट्रैक्टर डाला आदि पर मां भवानी की प्रतिमा को जयकारा लगाते हुए लेकर निकले कई स्थानों पर तो मां भवानी के स्वागत में डीजे भी बजाए गए। आसपुर देवसरा इलाके की दयालगंज बाजार, आमापुर, अमरगढ़ आदि बाजारों में कारीगर थे।