पट्टी: अमरगढ़ बाजार से दहेज हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
आसपुर देवसरा थाने में दर्ज दहेज हत्या के दो आरोपी आशिक अली पप्पू उर्फ मोहम्मद शमी निवासी दफरा को आसपुर देवसरा थाने के एस आई अनुपम त्रिपाठी ने मुखबिर खास की सूचना पर अमरगढ़ बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आधार पर बुधवार की शाम 6 बजे के सभी कागजी कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।