पट्टी: चांदपुर गांव में बिजली के बिल को लेकर दो सगे भाइयों में हुई मारपीट, दोनों ने थाने में की शिकायत
चांदपुर गांव निवासी मेहंदी हसन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के नाम से पूर्व में बिजली का कनेक्शन लिया गया था। अब उसने अलग मकान बना लिया है और अपनी पत्नी के नाम के कनेक्शन वाले केवल को अपने नए घर में जोड़ लिया है। उसके अन्य भाइयों ने भी बिजली का उपयोग किया था। जिसका बिल जमा करने की बात को लेकर बुधवार की शाम 5 बजे विवाद हो गया।