तेंदूखेड़ा: नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, रेत घाट का पुल डूबा; प्रशासन ने नाव संचालन पर रोक लगाई, सुरक्षा के लिए जवान तैनात
सोमवार को 7:00 बजे सुबह प्राप्त जानकारी के अनुसारनरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बरमान घाट पर हालात खराब हो गए हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण रेत घाट पर बना पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है। इस वजह से घाट से आना-जाना पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए घाट के दोनों ओर निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है। घाट पर करीब 10 जवान तैनात कि