नवादा में मां और दो बेटियों की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला महिला का शव; बच्चियों की हत्या की आशंका
Nawada, Nawada | Aug 18, 2026 नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ला में सोमवार सुबह एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। महिला का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि दोनों बेटियां बिस्तर पर मृत पड़ी थीं। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है। #Nawada #NawadaNews #NawadaNewsTak #BiharNews #Bihar #CrimeNews #BreakingNews #NawadaCrime #MurderCase #PoliceInvestigation #NewsUpdate #LatestNews #HindiNews #BiharCrime #DargiMohalla #BundelkhandThana