जिले के राजकीय एवं अंगीभूत शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का हुआ आयोजन।
जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को नवादा जिले के राजकीय एवं अंगीभूत शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया।
‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ के माध्यम से विद्यार्थियों की शिक्षा एवं छात्रहित से संबंधित विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को प्राप्त किया गया तथा उनके नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनके शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास स्तर पर ही आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विद्यार्थी हितकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थान के प्रधानाचार्य/प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुना गया तथा समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न राजकीय एवं अंगीभूत शिक्षण संस्थानों तथा छात्रावासों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा; केएलएस कॉलेज, नवादा; आरएमडब्ल्यू कॉलेज, नवादा; अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, रसूल नगर, नवादा; डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास संख्या-01 एवं 02, नवादा; जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, बुधौल; अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास, बुधौल तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नवादा में शिविर आयोजित किया गया।
नरहट प्रखंड में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, खनवाँ एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नरहट; हिसुआ प्रखंड में टीएस कॉलेज एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हिसुआ; रजौली प्रखंड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रजौली एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास, रजौली; तथा वारिसलीगंज प्रखंड में एस.एन. सिन्हा कॉलेज, वारिसलीगंज; डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास, वारिसलीगंज एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, वारिसलीगंज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
इसी प्रकार रोह प्रखंड में इंटर स्कूल, रोह एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रोह; कौआकोल प्रखंड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कौआकोल; नारदीगंज प्रखंड में डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नारदीगंज; सिरदला प्रखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं यू.एम.एस. केंदुआ; अकबरपुर प्रखंड में यू.एम.एस. पैजूना एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अकबरपुर; तथा काशीचक प्रखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं यू.एम.एस. रेवरा जगदीशपुर में शिविर आयोजित किया गया।
वहीं मेसकौर प्रखंड में लाटो यादव इंटर विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय; गोविंदपुर प्रखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं +2 इंटर स्कूल, सुघरी; तथा पकरीबरावां प्रखंड में डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पकरीबरावां में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
इन शिविरों में विद्यार्थियों से शैक्षणिक, छात्रावास एवं विद्यालय/महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को प्राप्त किया गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही विद्यार्थियों को उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को नवादा जिले राजकीय एवं अंगीभूत शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 25, 2026