Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
onlinerakeshk
राजा शहर में कुछ ना मिली
Nawada, Nawada
| Aug 25, 2026
MORE NEWS
ओड़ो इंटर विद्यालय के छात्राओं के वायरल वीडियो पर जांच पड़ताल में पहुंचे नवादा विधायक विभा देवी । क्या होगा कार्रवाई लोगों को इंतजार है।
Nawada, Nawada | Aug 25, 2026
वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सुरक्षा एवं कल्याण को लेकर पंचायत जनप्रतिनिधियों का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने की दी गई जानकारी। आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सुरक्षा एवं कल्याण के संबंध में पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए Sensitization and Awareness Programme का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत जनप्रतिनिधियों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित प्रावधानों तथा उनके लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों तक इन जानकारियों को पहुंचाकर उन्हें आवश्यक सहायता एवं सुविधाओं का लाभ दिलाने में प्रभावी भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्री अमरनाथ कुमार ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार है। उनकी देखभाल एवं भरण-पोषण सुनिश्चित करना परिवार की जिम्मेदारी होने के साथ-साथ कानूनी दायित्व भी है। उन्होंने बताया कि भरण-पोषण से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु अधिनियम में निर्धारित प्रावधानों के तहत अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में आवेदन किया जा सकता है। यदि किसी माता-पिता अथवा वरिष्ठ नागरिक को उनके पुत्र, पुत्रवधू अथवा परिवार के किसी अन्य सदस्य द्वारा प्रताड़ित किया जाता है अथवा उनका उचित भरण-पोषण नहीं किया जाता है, तो वे संबंधित प्राधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ पहल करते हुए संबंधित वरिष्ठ नागरिकों को उचित मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करें। प्रभारी सहायक निदेशक ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सम्मान केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वरिष्ठ नागरिकों के पास जीवन का व्यापक अनुभव एवं ज्ञान है, जिसका लाभ परिवार एवं समाज को मिलता है। इसलिए पंचायत जनप्रतिनिधियों की यह महत्वपूर्ण भूमिका है कि वे अपने क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा दें तथा उनके अधिकारों एवं कल्याण से संबंधित जानकारी प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा पंचायत जनप्रतिनिधियों को वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों तक इन जानकारियों को पहुंचा सकें। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन 14567 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर वरिष्ठ नागरिकों को हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता, मार्गदर्शन एवं परामर्श प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि द्वारा जनप्रतिनिधियों को वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता से अवगत कराया गया। उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, योग एवं व्यायाम के महत्व की जानकारी दी गई, ताकि वे अपने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, नेत्र एवं दंत संबंधी समस्याओं की नियमित जांच कराने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवाओं का सेवन करने के लिए जागरूक कर सकें। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड के संबंध में भी जानकारी दी गई। वित्तीय एवं बैंकिंग से संबंधित जानकारी देते हुए जनप्रतिनिधियों को वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे अपने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करें कि किसी भी परिस्थिति में OTP, ATM PIN, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी अथवा मोबाइल पर प्राप्त सत्यापन कोड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही संदिग्ध फोन कॉल, लिंक अथवा मैसेज पर प्रतिक्रिया नहीं देने तथा ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान विशेष सावधानी बरतने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करें। वक्ताओं द्वारा पंचायत जनप्रतिनिधियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि वे अपने क्षेत्र के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को इन योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें। साथ ही लाभुकों के आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतन रखने एवं किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग से संपर्क करने के लिए प्रेरित करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि द्वारा जनप्रतिनिधियों को वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता एवं विधिक परामर्श के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे अपने क्षेत्र के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श प्राप्त करने के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत जनप्रतिनिधियों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, कानूनी सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक करना था, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों तक इन जानकारियों को पहुंचाते हुए उनके अधिकारों की रक्षा, सम्मानजनक जीवन एवं कल्याण सुनिश्चित करने में प्रभावी भूमिका निभा सकें। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 25, 2026
ओड़ो इंटर विद्यालय के छात्राओं के वायरल वीडियो पर जांच पड़ताल में पहुंचे नवादा विधायक विभा देवी।
Nawada, Nawada | Aug 25, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘बिहार विद्या साथी’ 24x7 इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म का किया शुभारंभ। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24x7, 1:1 इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ का शुभारंभ किया। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण समाहरणालय सभाकक्ष, नवादा में प्रभारी जिला पदाधिकारी श्रीमती नीलिमा साहू, जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल की छात्राओं की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई और अधिक आसान एवं सुगम होगी। विद्यार्थियों के लिए 24x7 ऑनलाइन शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क लाइव शिक्षा के साथ अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य के 700 मॉडल विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 3 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। 24x7 वन-टू-वन लाइव ट्यूटर सपोर्ट के लिए करीब 75 हजार शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। पढ़ाई के दौरान पाठ से संबंधित किसी भी समस्या का निःशुल्क एवं त्वरित समाधान, अनलिमिटेड पढ़ाई तथा AI टूल्स के माध्यम से कॉन्सेप्ट लर्निंग की सुविधा भी विद्यार्थियों को मिलेगी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से बिहार बोर्ड की पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को JEE एवं NEET की तैयारी तथा AI आधारित डिजिटल अध्ययन सामग्री की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक संसाधनों तक सहज पहुंच सुनिश्चित होगी। समाहरणालय सभाकक्ष में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रभारी जिला पदाधिकारी श्रीमती नीलिमा साहू ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई इस महत्वपूर्ण पहल का सभी विद्यार्थी भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने छात्राओं को ‘बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का नियमित उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल की छात्राएं उपस्थित थीं। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 25, 2026
अपने प्रेमी से जबरदस्ती शादी रचाने को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल : सिरदला नवादा के सिरदला की एक लड़की ने अपने प्रेमी से जबरदस्ती सड़क पर रचाई शादी, 1 साल से अधिक समय से था दोनों में मोहब्बत, विवाद के बाद दोनों में शादी को लेकर बनी सहमति । यह मामला सिरदला प्रखंड के बढ़ी बीघा गांव का है जहां अनोखा प्रेम प्रसंग देखने को मिला है।
Nawada, Nawada | Aug 25, 2026
जिले के राजकीय एवं अंगीभूत शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का हुआ आयोजन। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को नवादा जिले के राजकीय एवं अंगीभूत शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ के माध्यम से विद्यार्थियों की शिक्षा एवं छात्रहित से संबंधित विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को प्राप्त किया गया तथा उनके नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनके शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास स्तर पर ही आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विद्यार्थी हितकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थान के प्रधानाचार्य/प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुना गया तथा समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। इसी क्रम में जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न राजकीय एवं अंगीभूत शिक्षण संस्थानों तथा छात्रावासों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा; केएलएस कॉलेज, नवादा; आरएमडब्ल्यू कॉलेज, नवादा; अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, रसूल नगर, नवादा; डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास संख्या-01 एवं 02, नवादा; जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, बुधौल; अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास, बुधौल तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नवादा में शिविर आयोजित किया गया। नरहट प्रखंड में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, खनवाँ एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नरहट; हिसुआ प्रखंड में टीएस कॉलेज एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हिसुआ; रजौली प्रखंड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रजौली एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास, रजौली; तथा वारिसलीगंज प्रखंड में एस.एन. सिन्हा कॉलेज, वारिसलीगंज; डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास, वारिसलीगंज एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, वारिसलीगंज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी प्रकार रोह प्रखंड में इंटर स्कूल, रोह एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रोह; कौआकोल प्रखंड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कौआकोल; नारदीगंज प्रखंड में डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नारदीगंज; सिरदला प्रखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं यू.एम.एस. केंदुआ; अकबरपुर प्रखंड में यू.एम.एस. पैजूना एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अकबरपुर; तथा काशीचक प्रखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं यू.एम.एस. रेवरा जगदीशपुर में शिविर आयोजित किया गया। वहीं मेसकौर प्रखंड में लाटो यादव इंटर विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय; गोविंदपुर प्रखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं +2 इंटर स्कूल, सुघरी; तथा पकरीबरावां प्रखंड में डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पकरीबरावां में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में विद्यार्थियों से शैक्षणिक, छात्रावास एवं विद्यालय/महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को प्राप्त किया गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही विद्यार्थियों को उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को नवादा जिले राजकीय एवं अंगीभूत शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 25, 2026
जिला स्तरीय जनसुनवाई में 14 परिवाद दर्ज, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित किए जाने की व्यवस्था की गई है। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में आज जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन अपर समाहर्ता, नवादा श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों द्वारा कुल 14 शिकायतें दर्ज कराई गईं। अपर समाहर्ता द्वारा परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना वारिसलीगंज, ग्राम हैवतपुर के सुनील रविदास द्वारा नाली निर्माण, थाना कौआकोल, ग्राम जोगाचक के जयप्रकाश यादव द्वारा ट्रांसफार्मर स्थापित करने, थाना रोह, ग्राम मरूई टोला के अर्जुन यादव द्वारा भूमि विवाद तथा थाना मुफस्सिल, ग्राम माधो बिगहा की माधुरी देवी द्वारा जमीन की राशि के भुगतान से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएँ प्रस्तुत की गईं। अपर समाहर्ता द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में अनुमंडल कार्यालय, नवादा में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 25, 2026
महीना हो सावन का और बाबा भोलेनाथ का दर्शन बहुत ही संजोग से होता है। Ppn News Hub,Nawada Bihar
Nawada, Nawada | Aug 24, 2026