नलखेड़ा मां बगलामुखी के दरबार में गूंजे वैदिक मंत्र
म प्र मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने किया हवन-पूजन
आगर-मालवा जिले की धार्मिक आस्था के केंद्र विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा बगलामुखी देवी मंदिर नलखेड़ा में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। म.प्र मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी के साथ मंदिर में मां बगलामुखी के दर्शन कर हवन-पूजन किया और प्रदेश एवं जिले की सुख समृद्धि के लिए आहुतियां दी।
पूजन के दौरान पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन संपन्न कराया । सभी ने जिले एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उपस्थित थे।
इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती देव कुंवर सोलंकी, एसडीओपी श्री देवनारायण यादव सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने मंदिर की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रारंभ में अधिकारियों ने आयोग के अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा देवी लोक के तहत निर्माणाधीन, स्वीकृत एवं प्रस्तावित विकास कार्यों और जन सुविधाओं के कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
Jansampark Madhya Pradesh
#नलखेड़ा
#आगरमालवा
#जनसंपर्क