
#Jabalpur @crime news #जनसंपर्क
Jabalpur, Jabalpur | Jul 20, 2026

➡️मुख्यमंत्री डा. यादव, प्रधानमंत्री जी के विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार कर रहे है- सांसद श्री नागर ➡️नई सड़को, प्रोजेक्ट के निर्माण में पेड़ पौधों को नुकसान ना हो- सांसद श्री सोलंकी ➡️आगर मे जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न आगर-मालवा, 17 जुलाई/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देश को 2047 तक दुनिया का अग्रणी और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री जी के उक्त संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह बात राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री रोडमल नागर ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट कार्यालय आगर में आयोजित जिला स्तरीय विकास समन्वय और निगरानी "दिशा" समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में संसदीय क्षेत्र देवास के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक आगर श्री मधु गहलोत, विधायक सुसनेर श्री भैरव सिंह बापू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, एसपी श्री दिलीप कुमार सोनी, एडीएम श्री आर.पी. वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जिले के सभी जनपदों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। सांसद श्री नागर ने कहा कि राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने में आगर जिला भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। हर एक व्य्क्ति जिस भी क्षेत्र में जहा भी कार्य कर रहे हैं, वे अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करें और जिले, प्रदेश तथा राष्ट्र को सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें। देवास क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने बैठक में कहा कि सभी विभाग यह ध्यान रखें कि किसी भी नए प्रोजेक्ट या निर्माण कार्य की वजह से पेड़-पौधों और पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे। सभी विभाग पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। बैठक में विधायक श्री मधु गहलोत सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद श्री नागर ने कहा कि जिले के किसानों को अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण करवाने के लिए प्रेरित किया जाए। मिट्टी परीक्षण के परिणाम के आधार पर खेत की मिट्टी में सुधार करवाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। समूह नल जल प्रदाय योजना की प्रगति की समीक्षा में बैठक में निर्देश दिए गए कि मजरो, टोलो और छूटी हुई बसाहटों को भी हर-घर नल से जल प्रदाय योजना में शामिल किया जाए। नल कनेक्शन प्रदान करने का कार्य तेजी से पूर्ण करवाया जाए। जिन 80 गांवों में समूह नल जल प्रदाय योजना से जल आपूर्ति प्रारंभ हो गई है, उनकी सूची समिती सदस्य को भी दी जाए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास शहरी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपस्थित सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अंत में कलेक्टर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक में प्राप्त सुझावों पर प्रभावी कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया। प्रारंभ में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, एसपी श्री दिलीप कुमार सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी एवं एडीएम श्री आर.पी. वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। PMO India Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Rodmal Nagar Mahendra Singh Solanki Jansampark Madhya Pradesh Department of Forest, Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #agarmalwa #आगरमालवा #जनसंपर्क
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

प्रेस नोट हिम दृष्टि न्यूज़ | साहू, चंबा | 7 जुलाई 2026 साहू में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से आज साहू क्षेत्र में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना तथा समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर विभाग की सांस्कृतिक टीम ने गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से "चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान" का प्रभावी संदेश दिया। कलाकारों ने नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत करवाते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों, सरकारी योजनाओं और उनके कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को सामाजिक समानता, शिक्षा, स्वरोजगार तथा सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के इस प्रयास की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि आम जनता तक सरकार की योजनाओं और सामाजिक संदेशों की सही जानकारी पहुंच सके। हिम दृष्टि न्यूज़ के लिए यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा, जिसने नशा मुक्ति और सामाजिक कल्याण के संदेश को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया। #सूचना एवं #जनसंपर्क #विभाग #चंबा #जिला #प्रशासन #चंबा
Chamba, Chamba | Jul 7, 2026

चरकावाँ में सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक प्रमोद कुमार सिंह,जनसमस्याएं सुनकर दिया समाधान का भरोसा #प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा #रफीगंज #चरकावाँ #सम्मान_समारोह #जनसंपर्क #AurangabadBihar #huchnews
Rafiganj, Aurangabad | Jul 6, 2026

संभागीय #जनसंपर्क #कार्यालय में नियम विरुद्ध अटैचमेंट का मामला गरमाया,,, मध्यप्रदेश प्रेस क्लब ने #कलेक्टर #सागर को ज्ञ...
Sagar, Sagar | May 27, 2026