Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

आगरमालवा

➡️मुख्यमंत्री डा. यादव, प्रधानमंत्री जी के विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार कर रहे है- सांसद श्री नागर

➡️नई सड़को, प्रोजेक्ट के निर्माण में पेड़ पौधों को नुकसान ना हो- सांसद श्री सोलंकी

➡️आगर मे जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न

 आगर-मालवा, 17 जुलाई/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देश को 2047 तक दुनिया का अग्रणी और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री जी के उक्त संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह बात राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री रोडमल नागर ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट कार्यालय आगर में आयोजित जिला स्तरीय विकास समन्वय और निगरानी "दिशा" समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। 
 बैठक में संसदीय क्षेत्र देवास के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक आगर श्री मधु गहलोत, विधायक सुसनेर श्री भैरव सिंह बापू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, एसपी श्री दिलीप कुमार सोनी, एडीएम श्री आर.पी. वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जिले के सभी जनपदों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। 
 सांसद श्री नागर ने कहा कि राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने में आगर जिला भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। हर एक व्य्क्ति जिस भी क्षेत्र में जहा भी कार्य कर रहे हैं, वे अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करें और जिले, प्रदेश तथा राष्ट्र को सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।
देवास क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने बैठक में कहा कि सभी विभाग यह ध्यान रखें कि किसी भी नए प्रोजेक्ट या निर्माण कार्य की वजह से पेड़-पौधों और पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे। सभी विभाग पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। 
बैठक में विधायक श्री मधु गहलोत सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद श्री नागर ने कहा कि जिले के किसानों को अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण करवाने के लिए प्रेरित किया जाए। मिट्टी परीक्षण के परिणाम के आधार पर खेत की मिट्टी में सुधार करवाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाए।
समूह नल जल प्रदाय योजना की प्रगति की समीक्षा में बैठक में निर्देश दिए गए कि मजरो, टोलो और छूटी हुई बसाहटों को भी हर-घर नल से जल प्रदाय योजना में शामिल किया जाए। नल कनेक्शन प्रदान करने का कार्य तेजी से पूर्ण करवाया जाए। जिन 80 गांवों में समूह नल जल प्रदाय योजना से जल आपूर्ति प्रारंभ हो गई है, उनकी सूची समिती सदस्‍य को भी दी जाए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास शहरी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपस्थित सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 
अंत में कलेक्टर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक में प्राप्त सुझावों पर प्रभावी कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया। 
प्रारंभ में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, एसपी श्री दिलीप कुमार सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी एवं एडीएम श्री आर.पी. वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
PMO India 
Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Rodmal Nagar 
Mahendra Singh Solanki 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Forest, Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#agarmalwa 
#आगरमालवा 
#जनसंपर्क

➡️मुख्यमंत्री डा. यादव, प्रधानमंत्री जी के विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार कर रहे है- सांसद श्री नागर ➡️नई सड़को, प्रोजेक्ट के निर्माण में पेड़ पौधों को नुकसान ना हो- सांसद श्री सोलंकी ➡️आगर मे जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न आगर-मालवा, 17 जुलाई/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देश को 2047 तक दुनिया का अग्रणी और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री जी के उक्त संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह बात राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री रोडमल नागर ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट कार्यालय आगर में आयोजित जिला स्तरीय विकास समन्वय और निगरानी "दिशा" समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में संसदीय क्षेत्र देवास के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक आगर श्री मधु गहलोत, विधायक सुसनेर श्री भैरव सिंह बापू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, एसपी श्री दिलीप कुमार सोनी, एडीएम श्री आर.पी. वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जिले के सभी जनपदों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। सांसद श्री नागर ने कहा कि राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने में आगर जिला भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। हर एक व्य्क्ति जिस भी क्षेत्र में जहा भी कार्य कर रहे हैं, वे अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करें और जिले, प्रदेश तथा राष्ट्र को सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें। देवास क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने बैठक में कहा कि सभी विभाग यह ध्यान रखें कि किसी भी नए प्रोजेक्ट या निर्माण कार्य की वजह से पेड़-पौधों और पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे। सभी विभाग पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। बैठक में विधायक श्री मधु गहलोत सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद श्री नागर ने कहा कि जिले के किसानों को अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण करवाने के लिए प्रेरित किया जाए। मिट्टी परीक्षण के परिणाम के आधार पर खेत की मिट्टी में सुधार करवाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। समूह नल जल प्रदाय योजना की प्रगति की समीक्षा में बैठक में निर्देश दिए गए कि मजरो, टोलो और छूटी हुई बसाहटों को भी हर-घर नल से जल प्रदाय योजना में शामिल किया जाए। नल कनेक्शन प्रदान करने का कार्य तेजी से पूर्ण करवाया जाए। जिन 80 गांवों में समूह नल जल प्रदाय योजना से जल आपूर्ति प्रारंभ हो गई है, उनकी सूची समिती सदस्‍य को भी दी जाए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास शहरी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपस्थित सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अंत में कलेक्टर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक में प्राप्त सुझावों पर प्रभावी कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया। प्रारंभ में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, एसपी श्री दिलीप कुमार सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी एवं एडीएम श्री आर.पी. वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। PMO India Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Rodmal Nagar Mahendra Singh Solanki Jansampark Madhya Pradesh Department of Forest, Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #agarmalwa #आगरमालवा #जनसंपर्क

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने मेरी खेती को मजबूती दी है। समय पर मिलने वाली राशि से बीज, खाद एवं कृषि कार्यों में सहायता मिलती है। मान.  प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।

- श्री बद्रीलाल, कृषक, जिला आगर-मालवा

#12YearsOfKisanSamriddhi
#12YearsOfNariShakti 
#agarmalwa
#आगरमालवा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने मेरी खेती को मजबूती दी है। समय पर मिलने वाली राशि से बीज, खाद एवं कृषि कार्यों में सहायता मिलती है। मान. प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार। - श्री बद्रीलाल, कृषक, जिला आगर-मालवा #12YearsOfKisanSamriddhi #12YearsOfNariShakti #agarmalwa #आगरमालवा

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

किसान हितैषी नीतियों ने खेती को अधिक सुरक्षित, लाभकारी और आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

#12YearsOfKisanSamriddhi
#12YearsOfGaribKalyan
 #12YearOfSeva
#agarmalwa 
#आगरमालवा

किसान हितैषी नीतियों ने खेती को अधिक सुरक्षित, लाभकारी और आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। #12YearsOfKisanSamriddhi #12YearsOfGaribKalyan #12YearOfSeva #agarmalwa #आगरमालवा

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 11, 2026

Latest आगरमालवा News Videos - Watch the Latest News of August 6, 2026 | Public App