अंधराठाढ़ी प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में गुरुवार को सीओ प्रियदर्शनी की अध्यक्षता में सभी कर्मचारियों एवं डाटा ऑपरेटरों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्व संबंधी लंबित मामलों की समीक्षा एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना था।