अंधराठाढ़ी: डुमरियाही में आरा मिल की जांच करने गई वन विभाग की टीम पर हमला, तीन कर्मी घायल, प्राथमिकी दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
आरा मिल की जांच करने गई वन विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना अंधराठाढ़ी प्रखंड अंतर्गत रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ननौर पंचायत स्थित डुमरियाही गांव स्थित आरा मिल की है।