जतारा: लिधौरा ताल: जनविश्वास शिविर में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, 70 आवेदन मिले, समूह को ₹3 लाख की मदद
जतारा के लिधौरा ताल में आयोजित जनविश्वास शिविर में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में 70 आवेदन प्राप्त हुए। संतोषी माता स्व-सहायता समूह को 3 लाख रुपये और पुख्खन रैकवार को स्प्रिंकलर के लिए 13,306 रुपये की सहायता दी गई।