सिमरिया: सिमरिया तहसील में शौचालयों की बदहाली पर युवा कांग्रेस भड़की, आंदोलन की चेतावनी दी
सिमरिया तहसील कार्यालय में गंदगी और पानी की किल्लत को लेकर युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शौचालयों की बदहाली और पेयजल संकट से महिला कर्मचारियों व आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। युवा कांग्रेस ने स्वच्छ भारत अभियान को केवल विज्ञापनों तक सीमित बताते हुए प्रशासन को तुरंत सुधार की चेतावनी दी है।