लखीमपुर खीरी: ईसानगर में दबंगों ने उजाड़ी गरीब महिला की झोपड़ी, पिलर खींच ले जाने का वीडियो वायरल
लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेतीसहदेव से दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से दबंगों ने एक गरीब महिला की झोपड़ी तोड़कर उजाड़ दी।
ट्रैक्टर से खींचकर ले गए झोपड़ी के पिलर
आरोप है कि झोपड़ी गिराने के बाद दबंग ट्रैक्टर से खींचकर वहां लगे पिलर भी उखाड़ ले गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक भाजपा नेता ट्रैक्टर से झोपड़ी के पिलर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
पुलिस सांठगांठ का आरोप, न्याय की गुहार
पीड़ित महिला का आरोप है कि दबंगों ने स्थानीय पुलिस से सांठगांठ कर उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया है। बेघर हुई पीड़ित महिला ने ईसानगर पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
Hardoi, Hardoi | Oct 5, 2026