लखनऊ के KGMU गेट नंबर 8 पर सड़क बनी नाला, मरीजों-तीमारदारों की बढ़ी परेशानी
#लखनऊ। राजधानी के केजीएमयू के गेट नंबर 08 के पास सड़क पर नालियों का गंदा पानी बहता नजर आ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इतने महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान के मुख्य मार्ग के पास जलनिकासी की यह स्थिति व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सवाल यह है कि जब राजधानी के प्रमुख अस्पतालों में से एक KGMU के गेट के सामने ही नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है, तो जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस गंभीर समस्या पर कब पड़ेगी?
#रिपोर्ट: H. Shyam Bajpai
Hardoi, Hardoi | Oct 5, 2026