सिमडेगा: कुरडेग झारेन के पास सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में हुई मौत, एक घायल को सदर अस्पताल से रेफर किया गया
कुरडेग के झारेन के पास शनिवार को सड़क हादसे में घायल दो लोगों को सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया था जिसमें विकास बेसरा नामक युवक की 1:30 बजे मौत हो गई ,जबकि राजू की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के साथ उसे परिजन उड़ीसा स्थित अस्पताल ले गए। बताया गया कि विकास के माथे में गंभीर चोट थी वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों सौप दिया ।