सिमडेगा: सिमडेगा उपायुक्त की अध्यक्षता में बाल श्रम अधिनियम से संबंधित समाहरणालय सभागार में हुई बैठक
सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को 3:30 बजे समाहरणालय सभागार में बाल एवं अल्प वयस्क श्रमिक अधिनियम से संबंधित बैठक हुई ।इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि किसी भी हाल में बाल श्रम ना हो इसका ध्यान रखें और जहां पर भी पाया जाता है ,उसे दुकान से ₹20000 का जुर्माना राशि वसूल जाए तथा इसके अलावा उन्होंने लंबित मामले का भी सुनवाई करते हुए समीक्षा की।