सिमडेगा: 9 दिनों तक सलडेगा देवी गुड़ी मंदिर में मौसी बाड़ी में रहने के बाद भगवान श्री जगन्नाथ की घूरती रथ यात्रा निकाली गई
सिमडेगा शहरी क्षेत्र के सलडेगा देवीगुड़ी में 9 दिनों तक भगवान श्री जगन्नाथ का पूजन शनिवार को 1:00 बजे घूरती रथ यात्रा का आयोजन किया गया ।इस दौरान काफी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए ,एवं रथ को खींचते हुए जोकबहार स्थित मुख्य मंदिर जाया गया जहां पर तीनों विग्रहों को स्थापित की गई। इस दौरान विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात रही।