सिमडेगा: सिमडेगा उपायुक्त ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, 108 एंबुलेंस की व्यवस्था पर जताई चिंता
सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह के द्वारा शनिवार को 11:30 बजे सदर अस्पताल सिमडेगा का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी ली। 108 एंबुलेंस की स्थिति पर सिविल सर्जन ने बताया कि 14 में मात्र तीन चल रहे हैं बाकी 11 खराब है, जिस पर उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए जल्द संचालक को मरम्मत करने के निर्देश दिए तथा अन्य चीजों की जानकारी ली।