सिमडेगा: तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
शनिवार 11 बजे बताया गया सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के मधुबन तालाब में सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त व जांच में जुटी है।