भगवानपुर: रसलपुर समेत पांच पंचायतों में आवास प्लस सूची को लेकर ग्राम सभा आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस की प्रतीक्षा सूची के सत्यापन एवं अनुमोदन को लेकर शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे प्रखंड क्षेत्र की पांच पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित की गई। दोपहर करीब 12 बजे आयोजित ग्राम सभा में आवास प्लस सूची में शामिल लाभुकों के नाम पढ़कर सुनाए गए तथा सूची के सत्यापन एवं अनुमोदन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।